
मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रोहतक की संयुक्त टीम बनाकर जिला रोहतक में आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र नजदीक सुनारियां चौंक व शौरा कोठी आंगनवाड़ी केन्द्र पर अनियमितता करने के संबंध में औचक चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र नजदीक सुनारियां चौंक से 06 गत्ता पेटी चॉकलेट मार्का मिल्कबार की मिली। प्रत्येक पेटी में 500 (कुल 3000) चॉकलेट थी। आंगनवाड़ी सुपरवाईजर श्रीमति सीमा ने बताया कि यह माल दिनांक 28.04.2025 को ठेकेदार अजमेर सैनी द्वारा भेजा गया है। पेटियों को खोलकर चैंक करने पर चौकलेटों पर Expiry date (समाप्ति तिथि) 02.05.2025 अंकित मिली। आंगनवाड़ी सुपरवाईजर ने बताया कि पेटियों पर Expiry date अंकित नहीं होती है। उपरोक्त पेटियों को मेरे द्वारा दिनांक 03.05.2025 को चैक करके Expiry date की चॉकलेट प्राप्त होने बारे सी.डी.पी.ओ. को नोट करवा दिया था और यह माल 03 महिने के लिये माह जुलाई 2025 तक के लिये प्राप्त हुआ था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उपरोक्त Expiry date की 06 गत्ता पेटियों में चॉकलेट एक ही बैच की होने के कारण 01 सैम्पल लिया गया, जिसको मौका पर ही सील किया गया तथा सभी 06 गत्ता पेटी चॉकलेटों को मौका पर ही नष्ट करवाया गया।
इसी प्रकार शौरा कोठी आंगनवाड़ी केन्द्र को चैक करने 02 गत्ता पेटी चॉकलेट मार्का मिल्कबार की मिली। प्रत्येक पेटी में 500 (कुल 1000) चॉकलेट थी। आंगनवाड़ी सुपरवाईजर श्रीमति मीना ने बताया कि दिनांक 28.04.2025 को ठेकेदार अजमेर सैनी द्वारा कुल 54 पेटी चॉकलेट भेजी गई थी। दिनांक 03.05.2025 को पेटियों को खोलकर चैक करने पर उपरोक्त 02 पेटी चॉकलेटों पर Expiry date (समाप्ति तिथि) 02.05.2025 अंकित मिली। आंगनवाड़ी सुपरवाईजर ने बताया कि पेटियों पर Expiry date अंकित नहीं होती है। उपरोक्त 02 पेटियों में Expiry date की चॉकलेट प्राप्त होने बारे सी.डी.पी.ओ. को मौखिक तौर पर बतला दिया था और यह माल 03 महिने के लिये माह जुलाई 2025 तक के लिये प्राप्त हुआ था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उपरोक्त दोनों आंगनवाड़ी केन्द्रों पर Expiry date की एक ही बैच की चॉकलेट होने के कारण सैम्पल नहीं लिया गया तथा दोनों गत्ता पेटी चॉकलेटों को मौका पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सैम्पल को परीक्षण के लिये सम्बन्धित लैब में भेजा जायेगा तथा परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।