लाखनमाजरा खंड में खरैंटी विद्यालय की अंजलि गिल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान :-खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाखनमाजरा खंड की खण्ड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने खरैंटी गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या सुनीता देशवाल तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। खरैंटी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की।

प्राचार्या सुनीता देशवाल ने बताया कि कक्षा में अंजलि गिल ने 91.7 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया ओर लाखनमाजरा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हितांजलि ने 89.4 प्रतिशत और ईशा ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान संकाय में कविता ने 87 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जीव विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। कुल 19 छात्राओं में से 16 छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया। भूगोल विषय में 3 छात्राओं ने 100 तथा 2 विद्यार्थियों ने 99 अंक हासिल किए। ललित कला विषय में एक विद्यार्थी ने 100 अंक तथा 4 विद्यार्थियों ने 99 अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर अध्यापिका मीनाक्षी, अंजू रानी, कविता, सुमित्रा, रमा शर्मा, रितिका, संगीता, अजय कुमार, डीपी अजय कुमार, सुमन, नेहा, जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बलराज आर्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें