
दीनबंधु चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में आज मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह एवं अन्नदाता सम्मान समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा एवं दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद, पूर्व सैनिक, किसान, युवा, मातृशक्ति, दानदाता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसके उपरांत धाम के भव्य मुख्य द्वार का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह भव्य मुख्य द्वार महादानी श्री नरेंद्र सिंह हुड्डा (सी.ए.ओ.) के द्वारा बनवाया जाएगा। उन्होंने धाम में ₹1 करोड़ 51 लाख की राशि दान की है। जिसमें द्वार का निर्माण भी शामिल है।

शिलान्यास के पश्चात धाम निर्माण एवं अन्नदान महायज्ञ में सहयोग देने वाले सम्मानित दानदाताओं एवं अन्नदाताओं का जाट सेवा संघ की ओर से अभिनंदन, स्वागत एवं धन्यवाद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सहयोग से ही चौधरी छोटूराम धाम शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।
इस अवसर पर जाट सेवा संघ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी छोटूराम धाम आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज से इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा और संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरज्ञान मलिक ने सभी दानदाताओं, अन्नदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना ही धाम की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी से इस सामाजिक एवं शैक्षणिक अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, महम चौबीसी प्रधान मास्टर रामफल राठी, कुंडू खाप प्रधान जयवीर कुंडू, नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बल्हारा, दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र कादयान, पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल अहलावत, जिला परिषद रोहतक की चेयरमैन मंजू हुड्डा, महासचिव विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल, ट्रस्टी सुरेंद्र मलिक, रामकिशन मलिक, कोच रणबीर चहल, प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र जागलान, राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह, हरियाणा प्रभारी सतीश चेयरमैन, रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर अंशुल रूहिल, पूर्व सेक्रेटरी कृष्ण लाल हुड्डा, जाट मित्र मंडल के महासचिव प्रियव्रत छिकारा, डा धर्मवीर राठी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह ढिल्लों, रामचेत राठी, राजबीर सहरावत, प्रदेश सचिव रामकिशन कुंडू, बलबीर बजाड़ भिवानी, सुरेश सांगवान दादरी, रमेश अहलावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जाट सेवा संघ की ओर से सभी अतिथियों, दानदाताओं, अन्नदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित के इस अभियान में निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया गया।