युवा न्याय की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेस, छात्रों की आवाज़ दबाने नहीं देंगे : सांसद कुलदीप इंदौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कॉलेजों, हॉस्टलों और पीजी तक पहुंचेगा “छात्रों की गूंज” अभियान, 9 अगस्त को बड़ा फैसला संभव : जितेंद्र बघेल

कांग्रेस भवन में शनिवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “छात्रों की गूंज” अभियान को हरियाणा के प्रत्येक कॉलेज, विश्वविद्यालय, हॉस्टल और छात्र समुदाय तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में राजस्थान से सांसद कुलदीप इंदौरा, हरियाणा कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, अभियान संयोजक निशित कटारिया और गौरव तुशीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं के मुद्दों पर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।

 

राजस्थान से सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि आज देश का युवा अपने अधिकार, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे केवल वादे, विज्ञापन और निराशा दी है। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, भर्ती घोटालों और चयन प्रक्रियाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है। सरकार की विफलताओं की कीमत देश का छात्र और बेरोजगार युवा चुका रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाएगी और उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगी। इंदौरा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकारें थीं, तब शिक्षा के विस्तार, छात्रवृत्तियों, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना, पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं और युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ताकत माना, जबकि वर्तमान सरकार ने उन्हें केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित कर दिया है।

हरियाणा कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के युवाओं के सम्मान, भविष्य और अधिकारों की लड़ाई का राष्ट्रीय अभियान है। कांग्रेस अब इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देगी और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, हॉस्टलों और पीजी तक पहुंचकर छात्रों को सीधे इस मुहिम से जोड़ेंगे।

 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस भवन में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों और संगठनों के कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त टीम बनाई गई है, जो शहर के सभी कॉलेजों, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय तथा छात्र समुदाय से संपर्क स्थापित करेगी। यह टीम छात्रों को बताएगी कि किस प्रकार भाजपा सरकार की नीतियों ने शिक्षा और रोजगार व्यवस्था को कमजोर किया है और किस तरह भर्ती परीक्षाओं से लेकर प्रवेश परीक्षाओं तक में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।

 

बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। एक ओर पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों परिवारों को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेस इन मुद्दों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक लेकर जाएगी तथा युवाओं की आवाज़ को संगठित करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान के माध्यम से एक बड़ा मास मूवमेंट खड़ा कर रही है और आगामी 9 अगस्त को इस आंदोलन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है।

 

शहरी प्रधान कुलदीप केडी ने बैठक के दौरान प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर भी चर्चा कि । केडी ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है और युवाओं में व्यापक असंतोष है। हरियाणा में आज अपराध चरम पर है,आम जन तो क्या विधायक भी सुरक्षित न्ही है!

इस अवसर पर कुलदीप केडी और ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने अतिथियों का शॉल भेंट कर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।

यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान हन्नी राणा ओर यूथ कांग्रेस (ग्रामीण)अध्यक्ष सुशील हुड्डा ने कहा कि इस अभियान को विजय ठेकेदार। शहर से गांव तक हर छात्र के बीच लेकर जाएंगे। छात्रों के अधिकारों और भविष्य के साथ जो भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है वह अब दोबारा नहीं होने देंगे।

बैठक में सीनियर कांग्रेस नेता रोहतास बेदी अविनाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बल्ली,कपिल खन्ना निर्मल बहलारा युवा शहरी अध्यक्ष हनी राणा।

युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुशील हुड्डा कांग्रेस शहरी एससी अध्यक्ष जितेंद्र बाल्मीकि अमर अरोड़ा पंकज सचदेवा, बलजीत राणा, देविंदर भारत कविता शर्मा, संगीता सहरावत डॉक्टर निर्मला चौधरी उषा शर्मा राजदुलारी महावीर मलिक।

राकेश हुड्डा,अनिल सैनी

मनीष आर्य, सोनू जांगड़ा, मोनू शर्मा

पूनम बोहर धर्मेन्द्र रिटोली, राजेश बैरागी संजय दलाल विजय ठेकेदार सुनील बड़क अनुराग परवाना आर एस गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, छात्र प्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें