देश के सैनिकों ने पाकिस्तान को दिया मुँहतोड़ जवाब – रेनू डाबला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेना के सम्मान और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।तिरंगा यात्रा में मुख्यतिथि के रूप में कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रही व पूर्व मेयर रेनू डाबला रही।

तिरंगा यात्रा का आयोजन कलानौर हलका के गांव माड़ोदी में किया गया।पूर्व मेयर रेनू डाबला ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद देशवासियों के मन में जो गुस्सा था, उसे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में बने आतंकी अड्डों पर हमला कर शांत किया।रेनू डाबला ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है जो सैनिक ऑपरेशन सिंदूर के नायक हैं, उन्हें मैं सलाम करती हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी कैबिनेट का भी आभार प्रकट करती हूँ।

रेनू डाबला ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों की कमर तोड़ने का कार्य किया गया है। यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश, समाज और हमारी सेना को समर्पित है।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा लोकसभा स्तर, फिर जिला स्तर और आगे विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाई जाएगी, ताकि आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।तिरंगा यात्रा के मुख्यातिथि रेनू डाबला ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और शौर्य को सलाम करने वाली है।उन्होंने कहा कि यह अवसर है जवानों के प्रति आभार प्रकट करने का, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है।तिरंगा यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ता, ग्रामीण,स्कूल के बच्चों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।रेनू डाबला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर किया गया एक सटीक और निर्णायक हमला था, जिसे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर पूरे देश में उत्साह और संतोष की लहर है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका,नीरज यादव चैयरमैन, रमेश भाटिया, हरीश कौशिक चेयरमैन,चुन्नीलाल सरपंच,जितेंद्र सरपंच,अनूप सरपंच,बिजेंद्र सरपंच,कुलदीप कौशिक, निगम पार्षद रिंकू नागर, निगम पार्षद अक्षय मोखरा,प्रतूल आनंद,गीता पार्षद,दर्शना ग्रेवाल,विकास मेहरा,संदीप बुधवार,संदीप गुढ़ान, प्रदीप पांचाल,रमेश चेची,अमन खुराना,गुलाब सिंह,रामबीर,सत्यवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें