मैक्स हॉस्पिटल द्वारका ने रोहतक में शुरू की विशेष गाइनी-ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोहतक, 23 मई 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका ने आज रोहतक स्थित जेनेसिस सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से महिलाओं में होने वाले कैंसर के लिए विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।

इन ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के गायनी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की कंसल्टेंट, डॉ. सरिता कुमारी की उपस्थिति में किया गया। डॉ. सरिता कुमारी हर महीने के पहले बुधवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी और महिलाओं को प्रारंभिक परामर्श प्रदान करेंगी।

गायनी कैंसर की पहचान और समय पर इलाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के गायनी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की कंसल्टेंट, डॉ. सरिता कुमारी ने कहा, “हम अपनी ओपीडी में ऐसे कई मामले देखते हैं जहां महिलाओं में विभिन्न प्रकार के गाइनकोलॉजिकल कैंसर की पहचान होती है। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से रोहतक और आस-पास के क्षेत्रों की महिलाओं को मेट्रो शहरों की यात्रा किए बिना प्रारंभिक परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही ऐसे जागरूकता सत्र भी बेहद जरूरी हैं ताकि महिलाएं उन लक्षणों को समझ सकें जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए – जैसे कि निचले पेट में दर्द, सूजन, कब्ज, असामान्य रक्तस्राव, बार-बार पेशाब लगना आदि।”

गायनी कैंसर के इलाज में नवीनतम विकल्पों पर बात करते हुए, डॉ. सरिता कुमारी ने कहा, “ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हालिया प्रगति, विशेष रूप से मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं के जरिए, मरीजों को कई लाभ देती हैं – जैसे ऑपरेशन के बाद कम दर्द, कम हॉस्पिटल में रहना, जल्दी रिकवरी और कम जटिलताएं। लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी से ट्यूमर को सटीकता से हटाया जा सकता है और स्वस्थ टिशूस को सुरक्षित रखा जा सकता है। यदि कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए, तो इलाज की सफलता की संभावना काफी अधिक होती है।”

कैंसर के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक और उपचार विकल्पों के साथ, यह जानना महत्वपूर्ण है कि हर प्रकार और हर स्टेज के कैंसर का इलाज किया जा सकता है, बशर्ते समय पर निदान और विशेषज्ञों की सहायता ली जाए। मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका में मौजूद विश्वस्तरीय विशेषज्ञ और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी इसके लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें