रोहतक के बजरंग भवन मंदिर रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

SHARE:

 रोहतक के आर्य नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग भवन मंदिर के पास रेलवे लाइन पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने रेलवे पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल रूप से मृतक के नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। आर्य नगर थाना पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें