रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”

SHARE:

जिला कांग्रेस कमेटी, रोहतक के नेतृत्व में INDIA गठबंधन द्वारा 8 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

गठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी के विरोध में *”वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”* निकाला जाएगा।

यह मार्च रोहतक के मुख्य मार्गों से होते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करेगा। इसमें कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।

2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें