
प्रदेश में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की शुरुआत की है। भाजपा नेत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि आज पूरे भारत और उसी कड़ी में हरियाणा में इस मुहिम को हर युवा, हर हरियाणवी, हर खेत, हर चौपाल और हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेसी हों, तथाकथित भाजपा पार्टी के नाम पर भ्रम फैलाने वाले हों या अरविंद केजरीवाल हों, जो हर रोज एक नया झूठ लेकर आते हैं और भारतीयों को गुमराह कर देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
“एक झूठ को आप दस बार बोलोगे और सोचोगे कि लोग सच मान लेंगे, तो हम ये होने नहीं देंगे। हर हरियाणवी और हर भारतीय तक सत्यता पहुंचाना, संविधान की रक्षा करना और संवैधानिक संस्थाओं व हमारी शूरवीर सेनाओं के शौर्य पर सवाल उठाने वालों को जवाब देना ही इस अभियान का लक्ष्य है।”
मन की बात और स्वदेशी का संदेश –
नेत्री ने कहा कि आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री दूर-दराज क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से पेड़ लगाने, जल बचाने, सफाई अभियान, बच्चों को पढ़ाने, स्टार्टअप और रिसर्च करने वाले आम भारतीयों की कहानी देश के सामने रखते हैं।
त्योहारों के सीजन को लेकर उन्होंने जनता से बड़ी अपील की –
1. स्वदेशी अपनाएं:* दीपावली पर गरीब कुम्हार के हाथ का बना मिट्टी का दीया खरीदें, जिसमें उसके पसीने की खुशबू है। बहनों के बनाए व्यंजन, मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी और खादी स्टोर के कपड़े पहनें। विदेशी लड़ियां और विदेशी गणेश-लक्ष्मी न खरीदें। ‘लोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर वोकल और लोकल फॉर ग्लोबल’ के मंत्र पर काम करें।
2. ग्रीन पटाखे: दीवाली शुभ है, पटाखे जलाएं लेकिन कम से कम और ग्रीन पटाखे जलाएं ताकि प्रदूषण कम हो। तेज आवाज वाले पटाखों से अस्थमा के मरीज, बुजुर्ग और जानवर डर जाते हैं।
उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि करवा चौथ, अहोई अष्टमी, छठ पूजा, भैया दूज और विश्वकर्मा पूजन जैसे पावन त्योहार आ रहे हैं, इन पर स्वदेशी को ही बढ़ावा दें।
गौरतलब है कि यह बयान कांग्रेस द्वारा 1 नवंबर को घोषित प्रदर्शन के जवाब में युवाओं तक पहुंचने की भाजपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।