
कांग्रेस ने किसानों, जवानों और खिलाड़ियों के साथ हमेशा विश्वासघात किया: डा. अर्चना गुप्ता
2029 में रोहतक की चारों विधानसभा और लोकसभा सीट पर खिलेगा कमल: डा. अर्चना गुप्ता
रोहतक, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों और खिलाड़ियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इन तीनों वर्गों के साथ हमेशा अन्याय और विश्वासघात किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करना है तथा रोहतक जिले की चारों विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट पर भाजपा का कमल खिलाना है।
प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत कार्यक्रम मकड़ौली टोल प्लाजा से शुरू हुआ। वीटा चौक, जींद चौक, हिसार चौक और वाल्मीकि चौक सहित अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नई अनाज मंडी पहुंचने पर जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ और मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत और संगठन की शक्ति का सम्मान है। कांग्रेस ने किसानों की जमीनें हड़पीं, किसान कभी नहीं भूलेंगे सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों की जमीनें अधिग्रहित कर विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ छल और अन्याय करने वाली कांग्रेस को प्रदेश का किसान कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती और हरियाणा की जनता कांग्रेस की वास्तविकता को भलीभांति समझ चुकी है।
परिवारवाद और भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के ष्बाबू-बेटाष् मॉडल ने हरियाणा में परिवारवाद, वंशवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था और प्रदेश की पहचान विकास से अधिक घोटालों से जुड़ गई थी। इसके विपरीत भाजपा ने संगठन और सरकार दोनों में कार्यकर्ता आधारित राजनीति को मजबूत किया है।
सेना की वीरता पर सवाल उठाने वालों को जनता देगी जवाब
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की पूरी स्वतंत्रता मिली। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से भारत ने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी ने सेना की वीरता पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे। उन्होंने कहा कि सैनिकों की धरती हरियाणा इस मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगा। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का दूसरा नाम भाजपा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, घर-घर शौचालय तथा महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीकरण जैसी अनेक ऐतिहासिक पहल कीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
हरियाणा में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, किसान का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों को अपमानजनक मुआवजा दिया जाता था, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीद रही है तथा बीज, कृषि यंत्र, सोलर पंप और अन्य सुविधाओं पर भी व्यापक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
संगठन विस्तार पर दिया विशेष जोर
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि रोहतक ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से महिलाओं, युवाओं और सेवानिवृत्त सैनिकों को अधिक से अधिक भाजपा से जोड़ने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
डॉ. मंगल सेन, महर्षि दयानंद और सर छोटूराम को किया नमन
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता डॉ. मंगल सेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा में संगठन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के सामाजिक सुधार और महिला उत्थान में योगदान तथा किसानों के मसीहा सर छोटूराम के संघर्ष को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत है, लेकिन भारतीय सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस भव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की और पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और प्रदेश सचिव रेणु डाबला ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा: रणबीर ढाका
जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी एडवोकेट विजयपाल,मेयर राम अवतार वाल्मीकि, जवाहर सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, प्रदीप जैन, दीपक हुड्डा, जिला महामंत्री अभिनंदन भारद्वाज व नितिन जैन, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, उदयभान मलिक,सुखबीर चंदेलिया,वीणा सिक्का, नागेंद्र शर्मा, पूर्व उप महापौर राजकमल सहगल,डॉ दिनेश घिलौड, प्रतिभा सुमन, एडवोकेट राजबाला, एडवोकेट मनोज कुमार,नरेश गौड़,रोहतक जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, ज़िले के सभी मेंबर, अध्यक्ष, चेयरमैन व पार्षद उपस्थित रहे।