समय पर ड्यूटी पर आए कर्मचारी और चिकित्सक – निदेशक डॉ एस के सिंघल

SHARE:

आपातकाल में मरीजों को नहीं होनी चाहिए दवाइयों की कोई कमी

रोहतक, 8 जुलाई। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ एस के सिंघल ने बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी ओर आपातकालीन विभाग का औचक निरीक्षण किया ओर जरूरी दिशा निर्देशन देते हुए सभी को समय पर ड्यूटी पर आने ओर डाक्टरों ओर पैरामेडिकल स्टाफ को एप्रेन पहनने के आदेश दिए। इसके साथ ही आपातकाल में मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने और इमरजेंसी में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के सख्त निर्देश दिए।

निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं। इमरजेंसी में दवाएं, इंजेक्शन और अन्य जरूरी मेडिकल सामान पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

 

ओपीडी का औचक निरीक्षण करते हुए डॉ सिंघल ने मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों व स्टाफ से फीडबैक लिया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

 

आपातकाल का निरीक्षण करते हुए डॉ. सिंघल ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए पीजीआई में विशेष प्रावधान किया गया है। यदि इमरजेंसी में किसी दवा या सामान का स्टॉक कम होता है, तो तुरंत 1 लाख रुपये तक की लोकल परचेज कर उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाता है। इससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि टैबलेट, इंजैक्शन और अन्य सर्जिकल आईटम मिलाकर करीब 555 तरह का मरीजों के इलाज में काम आने वाला सामान उपलब्ध है।

निदेशक डॉ एस के सिंघल ने एसएनओ व फार्मासिस्ट का स्टॉक रजिस्टर चेक करते हुए कहा कि आपातकालीन विभाग में मरीजों को ना कभी इंजैक्शन, दवाईयों और अन्य सर्जिकल सामान की कमी आने दी थी और ना ही भविष्य में आने दी जाएगी क्योंकि किसी दवा की कमी होता देख तुरंत लोकल मार्केट से परचेज कर ली जाती है।

 

डाॅ. सिंघल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कुलपति डॉ एच के अग्रवाल के मार्गदर्शन में हर मरीज को समय पर और मुफ्त इलाज मिले। दवा या किसी अन्य सामान की कमी के कारण मरीज का इलाज नहीं रुकना चाहिए। इसी के लिए फास्ट ट्रैक लोकल परचेज सिस्टम लागू किया गया है।

 

निदेशक ने कहा कि पीजीआई हरियाणा का सबसे बड़ा रेफरल सेंटर है, यहां रोजाना हजारों मरीज आते हैं। ऐसे में दवाओं और उपकरणों की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित की जाती है। स्टोर में अधिकतर दवाईयां, इंजेक्शन ओर आवश्यक सर्जिकल दवाएं हर समय उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए अलग से बफर स्टॉक भी रखा जाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ पूरी निष्ठा से ड्यूटी कर रहे हैं।

 

जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ मंजूनाथ ने बताया कि ओपीडी में मौजूद मरीजों ने कहा कि उन्हें समय पर डॉक्टर की सलाह, जांच,दवाएं मिल रही हैं और स्टाफ का व्यवहार भी सहयोगात्मक है। डॉ. सिंघल ने कहा कि पीजीआई प्रशासन कुलपति डॉ एच के अग्रवाल के नेतृत्व में मरीज सेवा को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चिकित्सकों को कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी यहां विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा बिना किसी परेशानी के मिले। इसी संकल्प के साथ हम आगे भी काम करें।..

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें