रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

थाना पीजीआई क्षेत्र के अंतर्गत देव कॉलोनी स्थित चौधरी पीजी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान लोकेश (उम्र लगभग 23 वर्ष), पुत्र यसवीर, निवासी गांव मातनहेल, जिला झज्जर के रूप में हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक लोकेश राजस्थान के पाली स्थित डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में कार्यरत था। वह बीती रात देव कॉलोनी स्थित चौधरी पीजी में अपने दोस्त से मिलने आया था और वहीं ठहरा हुआ था।

शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अत्यधिक मात्रा में शराब के सेवन और कथित तौर पर नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही थाना पीजीआई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक जांच हेतु पीजीआई शवगृह में रखवा दिया है।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें