जिला बार एसोसिएशन रोहतक चुनाव: नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन दाखिल

SHARE:

जिला बार एसोसिएशन रोहतक के आगामी चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया बार परिसर में निर्धारित समय के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र कुमार लौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के उम्मीदवारों द्वारा कुल 41 नामांकन फॉर्म लिए ।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए पहले दिन दीपक भारद्वाज ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं उपप्रधान पद के लिए नरेंद्र कुमार रोहिल्ला ने नामांकन पत्र जमा करवाया।

महासचिव पद के लिए करण सिंह नारंग ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जबकि इस पद के लिए साक्षी लांबा एवं प्रियंका द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदे गए हैं।

महिला उपप्रधान पद के लिए कविता शर्मा एवं रंजना रापड़िया ने अपने नामांकन दाखिल किए।

लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए अशोक सिवाच, अजय कुमार एवं गौरव गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसके अतिरिक्त कार्यकारी सदस्य पद के लिए कुल पांच नामांकन दाखिल किए गए।

असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि 5 सितंबर 2026 को नामांकन दाखिल करने का दूसरा एवं अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश पूनिया ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन कमेटी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि बोगस मतदान करने या करवाने का प्रयास करने वाले किसी भी अधिवक्ता अथवा उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करें तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में निर्वाचन कमेटी का सहयोग करें।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें