रोहतक के एक रुपया चौक पर 90 दिवसीय पंच धूना तपस्या संपन्न; विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


स्थानीय एक रुपया चौक पर चल रही 90 दिनों की कठिन तपस्या के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 21 फुट के पंच धूणों (पवित्र अग्नि) के बीच बैठकर श्रवण नाथ महाराज ने अपनी तपस्या को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
नाथ संप्रदाय की महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रवण नाथ महाराज ने बाबा गोरक्षनाथ और बाबा मस्तनाथ के दिखाए मार्ग एवं आदर्शों पर चलकर इस कठिन साधना को पूरा किया है।
तपस्या की पूर्णाहूति के इस पावन अवसर पर महाराज जी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु रोहतक पहुंचे। सुबह से ही आश्रम और कार्यक्रम स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने बाबा गोरक्षनाथ और बाबा मस्तनाथ के जयकारों के साथ महाराज जी का अभिनंदन किया। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित संत समाज और गणमान्य नागरिकों ने कहा कि इस तरह की कठिन साधना से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि समाज में सुख, शांति और जन-कल्याण की भावना सुदृढ़ होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें