
– समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका
– बाबा जतिंद्र पाल सोढी समाज सेवा के क्षेत्र में कर रहे सराहनीय कार्य
– बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल काम्पलेक्स में डायलिसिस सेंटर का उद्ïघाटन
– नो प्रोफिट नो लॉस के आधार पर उपलब्ध होगी यह सेवा
– ट्रस्ट को 5 लाख रूपए की अनुदान की घोषणा
रोहतक, 18 मई : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढïा ने कहा है कि संत-महात्मा ज्ञान, प्रेम और करुणा बांटकर आमजन का जीवन सरल बनाने का काम करते हैं। डॉ कृष्णा लाल मिड्ढïा आज स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी में बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल परिसर में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित साध-संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत महात्मा अपने विचारों और आचरण से दूसरों को प्रेरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। वे जरूरतमंदों की सेवा करते हैं और गरीबों की मदद करते हैं।
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढïा ने कहा कि डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी (जम्मू-कश्मीर) के गद्दीनसीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी भी समाज में एक संत होने का अपना दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा सोढ़ी द्वारा समाज सेवा के निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तो स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में अपना काम कर ही रही है, लेकिन धार्मिक संस्थाएं भी स्वास्थ्य व शिक्षा अधिक क्षेत्र में बढ़-चढक़र भाग ले रही है ताकि हर एक जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें। जरूरतमंद लोगों को पैसा वितरित करने का एक प्रसंग सुनाते हुए डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढïा ने कहा कि बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी भी इसी तरह से समाज में जरूरतमंद लोगों को मूलभूत सुविधाएं वितरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत-महात्मा वही होता है जो समाजहित में कार्य करें। उन्होंने चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।
बॉक्स :-
जीवन में न करें कोई भी बुरा कार्य :- विधायक विनोद भ्याना
हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने अपने संबोधन में कहा कि हरेक नागरिक को अपने जीवन में बाबा जितेंद्र पाल सिंह सोढ़ी के इस कथन को अपनाना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि जीवन में कोई भी बुरा कार्य न करें। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर पौधारोपण व रक्तदान जैसे सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं। ट्रस्ट ने आमजन की सुविधा के लिए डायलिसिस केंद्र की स्थापना की है।
बॉक्स :-
सत्य का मार्ग दिखाते है संत-महात्मा :- मनीष कुमार ग्रोवर
हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कितने ही अस्पताल हो लेकिन इसके बावजूद भी स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत बनी रहती है। उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल ट्रस्ट जैसी धार्मिक संस्थाएं लगातार किसी न किसी रूप में समाज सेवा के कार्य में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना को क्रियान्वित किया है। इसी प्रकार से हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने हर जिला में स्वास्थ्य केंद्रो की स्थापना की है और अब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि संत-महात्मा धर्म, दर्शन और जीवन के रहस्यों पर ज्ञान देते हैं और लोगों को सत्य का मार्ग दिखाते हैं। वे दूसरों के प्रति प्रेम और करुणा का भाव रखते हैं और समाज में सद्भाव स्थापित करने की कोशिश करते है।
बॉक्स :-
मानव सेवा ही नारायण सेवा :- जतिंद्र पाल सोढी
बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी ने कार्यक्रम में आए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा ही नारायण सेवा है और ट्रस्ट इसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से उनका प्रयास रहता है कि हरेक व्यक्ति सामाजिक व पारिवारिक तौर पर खुश व समृद्ध रहे। उन्होंने कहा कि डायलिसिस सेंटर समय की जरूरत थी। इसलिए ट्रस्ट द्वारा इसे स्थापित किया गया है और इसे नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर संचालित किया जाएगा। मंच संचालन समाज सेवी प्रीतम भ्याना ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अजय बंसल, राजू सहगल, पूर्व सांसद शादी लाल बत्तरा, मनोज मक्कड़, पवन आहुजा, संजय आहुजा, कपिल नागपाल, रोहतक कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र रूबी चावला, ट्रस्ट प्रधान राजेश मक्कड़, रमेश भाटिया, सन्नी हंस, दीपू नागपाल, अनीता मिगलानी, ईश्वर सिंगल, विकास बंसल, अशोक खुराना, राजेंद्र बंसल, सुरेश मुंझाल, सरदार राम सिंह हंस, जीडी जावा, सरदार सुरजन सिंह चावला, प्रेम धींगड़ा, हरीश जावा, इंद्रपाल, तिलक खुराना, सुभाष आहुजा, दर्शन रेवड़ी, अमर अरोड़ा, इंद्र कथूरिया, धीरज भ्याना, गर्वित सचदेवा, नवीन जावा, अमित गिरोत्रा, गुलशन पाहवा, मदन गुलाटी, राधेश्याम ढल, प्रीतम भ्याना, चरणजीत खट्टïर व सरदार कुलविंदर सिक्का सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजद थे।
ज्ञान, प्रेम व करूणा बांटकर संत-महात्मा आमजन का जीवन बना रहे सरल :- डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढï
- Rohtak Ki Aawaz Newspaper
-
Post Views: 1,133
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
October 13, 2026
No Comments
रोहतक में पहली बार 200 ड्रोन से होगा रामलीला का मंचन: 20 अक्टूबर को सनातन फाउंडेशन कराएगा भव्य ‘सनातन दशहरा उत्सव’
October 12, 2026
No Comments
केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
October 11, 2026
No Comments
रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता
October 10, 2026
No Comments
रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”
October 6, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
October 13, 2026
6:30 pm
No Comments
रोहतक में पहली बार 200 ड्रोन से होगा रामलीला का मंचन: 20 अक्टूबर को सनातन फाउंडेशन कराएगा भव्य ‘सनातन दशहरा उत्सव’
October 12, 2026
4:09 pm
No Comments
केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
October 11, 2026
3:16 pm
No Comments
रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता
October 10, 2026
5:55 pm
No Comments
रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”
October 6, 2026
1:19 pm
No Comments
नए साल से हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम दोबारा शुरू करेगी जेजेपी – नैना चौटाला
October 4, 2026
8:03 pm
No Comments
बीमारी से डरकर न जिये उसे लड़कर हराएं – डॉ. संजय कुमार
October 4, 2026
4:29 pm
No Comments
दाद, खाज और पुरानी खुजली से पाएं मात्र 3 दिनों में राहत: असरदार व सुरक्षित समाधान
October 4, 2026
9:46 am
No Comments