हम यह सोचते हैं कि एक सिगरेट पीने से क्या होता है लेकिन वह एक सिगरेट भी आपके फेफड़ों के लिए बहुत ज्यादा घातक साबित हो सकती है और कैंसर का कारण बन सकती है। हमने अक्सर पॉपकॉर्न को भुनते हुए देखा है जिस प्रकार आग से पॉपकॉर्न भुनते हैं उसी प्रकार से सिगरेट और तंबाकू से हमारे फेफड़ों भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और वह धीरे-धीरे खराब होना शुरू हो जाते हैं। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल का। वे शनिवार को पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा बनाए जा रहे ओरल कैंसर जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
इस समापन समारोह में दीप प्रज्वलित करके वहां उपस्थित चिकित्सकों व आमजन को संबोधित करते हुए कुलपति डॉक्टर क अग्रवाल ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान पीजीआईडीएस के ओरल मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है जिन्होंने आमजन को कैंसर के प्रति काफी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम द्वारा जो अलग-अलग स्थान पर जाकर आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया उसमें यह बात सामने आई कि अधिकतर लोग हल्के को सेहत के लिए खतरनाक नहीं मानते जबकि यह बहुत गलत है क्योंकि इसके माध्यम से धुआं और गैस हमारे शरीर के अंदर पहुंचकर हमारे फेफड़ों को खराब कर रहे हैं और जो की एक कैंसर का कारण भी बन सकता है। डॉ क अग्रवाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सिगरेट और तंबाकू का प्रयोग ना करें।
निदेशक डॉ एस के सिंघल ने कहा कि
हम सभी को आज यह प्रण लेना चाहिए कि हम सिगरेट ,हुक्का और तंबाकू का सेवन ना तो समय करेंगे और ना ही दूसरों को करने देंगे। उन्होंने कहा कि डॉ तिवारी वह उनकी टीम बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ ध्रुव चौधरी ने कहा कि डॉक्टर तिवारी की टीम ने इस सप्ताह के दौरान बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुंदन मित्तल ने बताया कि डेंटल कॉलेज की टीम डॉक्टर तिवारी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाती है।
प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी ने कहा कि कुलपति डॉ एच के अग्रवाल बहुत ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं और वह हमेशा सकारात्मक सोच के साथ संस्थान की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कुलपति द्वारा जो विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया है उसे सभी का हौसला बढ़ा है। ओरल मेडिसिन विभाग का अध्यक्ष डॉ अंबिका गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ओरल कैंसर की जल्दी पहचान हनी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए डॉ हरनीत सिंह ने बताया कि आज नई दिल्ली से आई डॉक्टर सुनीता गुप्ता ने ओरल कैंसर पर व्याख्यान दिया जिससे छात्रों का काफी ज्ञानवर्धन हुआ है। इस अवसर पर डॉ अंबिका गुप्ता, डॉ हरनीत सिंह,डॉ चीना, डॉ लवीना, डॉ अंशुल, डॉ कोमल, डॉ सुमन ,डॉ शिखा ,डॉ माला, डॉ आदर्श ,डॉ आरके शर्मा ,डॉक्टर जिज्ञासा सहित सैकड़ो चिकित्सक उपस्थित थे।
एक सिगरेट भी बन सकती है कैंसर का कारक-कुलपति डॉ एच के अग्रवाल
- Rohtak Ki Aawaz Newspaper
-
Post Views: 3,577
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
जिला बार एसोसिएशन रोहतक चुनाव: नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन दाखिल
September 3, 2026
No Comments
यूएचएसआर और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू : कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल
September 3, 2026
No Comments
कांग्रेस के तीन विधायक, फिर भी रोहतक की जनता पानी को तरसे, ₹40 करोड़ का हिसाब दें विधायक : मनीष कुमार ग्रोवर
September 3, 2026
No Comments
रोहतक से धर्मशाला के लिए नई बस सेवा शुरू, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने दिखाई हरी झंडी
September 1, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
निजीकरण के विरोध और लंबित मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का सभी डिपो पर जोरदार प्रदर्शन: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन
September 4, 2026
2:35 pm
No Comments
जिला बार एसोसिएशन रोहतक चुनाव: नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन दाखिल
September 3, 2026
7:17 pm
No Comments
यूएचएसआर और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू : कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल
September 3, 2026
6:50 pm
No Comments
कांग्रेस के तीन विधायक, फिर भी रोहतक की जनता पानी को तरसे, ₹40 करोड़ का हिसाब दें विधायक : मनीष कुमार ग्रोवर
September 3, 2026
6:30 pm
No Comments
रोहतक से धर्मशाला के लिए नई बस सेवा शुरू, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने दिखाई हरी झंडी
September 1, 2026
1:18 pm
No Comments
कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच का गांव मायना में भव्य स्वागत
August 6, 2026
1:32 pm
No Comments
बॉडीबिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड: बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोहतक में गरजा सर्वसमाज
August 5, 2026
5:32 pm
No Comments
मासूम के फेफड़े से बिना चीरे के पेंच निकाल ईएनटी चिकित्सकों ने दिया जीवनदान : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल
July 28, 2026
11:41 am
No Comments