हरियाणा के अमन ने ओलिंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल:छोटी उम्र 11 साल में खोए माता-पिता, उनका सपना पूरा किया; मैच से पहले बढ़ गया था वजन

SHARE:

हरियाणा के अमन ने ओलिंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल:छोटी उम्र 11 साल में खोए माता-पिता, उनका सपना पूरा किया; मैच से पहले बढ़ गया था वजन

अमन ने फ्री-स्टाइल 57kg कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के डरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया। यह आसान नहीं था, इस मैच से ठीक पहले उनका वजन 61 किलो से ज्यादा हो गया था। लेकिन अमन और उनके कोच ने महज 10 घंटे के अंदर 4.6 KG वजन घटाया।

 

दहिया बताते हैं कि यह एक मिशन जैसा था, क्योंकि विनेश के साथ जो हुआ उसके बाद हम एक और झटका बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। विनेश 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण फाइनल के लिए अयोग्य हो गईं और अब कोर्ट में केस लड़ रही हैं। कोच वीरेंद्र दाहिया का मिशन कैसे पूरा हुआ।

रात में डेढ़ घंटे का मैट सेशन किया। इसमें कोच ने खड़े होकर कुश्ती करवाई और उसके बाद एक घंटे गर्म पानी से नहलाया।

रात 12:30 बजे जिम में ट्रेडमिल पर एक घंटे तक बिना रुके दौड़ लगाई। पसीना बहाने से वजन कम करने में मदद मिली।

30 मिनट का ब्रेक दिया गया, उसके बाद 5-5 मिनट के सौना बाथ के 5 सेशन हुए।

आखिरी सेशन के बाद अमन का वजन 900 ग्राम ज्यादा था। उसे मसाज दी।

उनसे हल्की जॉगिंग करने को कहा। इसके बाद 15-15 मिनट के 5 रनिंग सेशन हुए।

सुबह 4:30 बजे तक अमन का वजन 56.9 किलोग्राम हो गया था, जो 57 kg से 100 ग्राम कम था।

सेशन के बीच में अमन को नींबू और शहद के साथ गुनगुना पानी और थोड़ी-सी कॉफी पीने को दी गई। फिर अमन को नींद नहीं आई।

कोच दहिया ने रात भर कुश्ती के वीडियो देखे। हर घंटे अमन का वजन जांचते रहे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें