केक काटकर मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक में गुरुवार सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया मॉड्यूल का भव्य आयोजन किया जाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए आज शाम पीजीआईएमएस परिसर में लगभग 10 हजार मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे।
जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ रूप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में यह आयोजन निदेशक कार्यालय से विश्वविद्यालय गेट तक किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत सुश्रुत सभागार से कुलपति कार्यालय तक एक भव्य दीप यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी हाथों में दीये लेकर भाग लेंगे। दीयों की रोशनी से पूरा परिसर एक दिया देश के नाम के प्रकाश से जगमगा उठेगा।
कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने बताया कि दीप यात्रा के समापन के बाद कुलपति कार्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर केक काटकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की जाएगी।
डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। यह 10 हजार दीये उसी सेवा के प्रति करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद का प्रतीक हैं।
दे अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। वहीं निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि दीयों की रोशनी स्वास्थ्य, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संदेश देती है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ बी.सी. द्वारा किया जाएगा।