सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में सुडाना मंडल में भूप सिंह गरनावठी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा ।

SHARE:

तीनों सेनाओं की बहादुरी से आज* *पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा कि वह क्या झूठ बोले : डॉ अशोक कुमार रंगा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकवादीयो के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से तिलमिलाए पाकिस्तान को स्वपोषित आतंकवाद का भंडाफोड़ होने पर आतंकवाद समाप्त करने की पहल करनी चाहिए थी तथा पाकिस्तानी आवाम को हर बार आई एम एफ से कटोरे में भीख मांग कर महंगी रोटी देने पर पुनर्विचार विचार कर आवाम की सुध लेनी चाहिए थी परन्तु आतंकवादियों के जनाजे में पहुंच कर आतंकवाद पर अपना मुंह छुपाकर भारत से अधोषित युद्ध आरम्भ नहीं करना चाहिए था।

आतंकवाद के खात्मे और पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त कर किसी भी मिज़ाइल को टारगेट किए गए स्थानों से पहले ही नेस्तनाबूद करने वाले भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मजबूत निर्णय के साथ दृढ़ता से खड़े होने के लिए कलानौर विधानसभा क्षैत्र के गांव पटवापुर तथा ककराना निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी (सभी प्रकोष्ठ) रोहतक डॉ अशोक कुमार रंगा ने कहा कि देश की एकता ने आज पाकिस्तान को मजबूर कर दिया कि वह छूठ भी बोले तो किस तरह की बोले क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान की छवि और अधिक धूमिल हुई है। तिरंगा यात्रा मे मंडल अध्यक्ष भूप सिंह गरनावठी, अनिता बुधवार जिला सचिव, रोशन मायना विधानसभा कलानौर, सुनील ढुल सरपंच पटवापुर , अशोक ढुल, सुधीर, सुरेश, धर्मवीर,रामलाल,रवि पंच, नरेश पंच, संजय पंच , सुरेन्द्र, रमेश, सज्जन, उज्वल,राहूल , निखिल,रमेश फौजी, ग्राम पंचायत ककराना सरपंच राकेश, राकेश ककराना, राजेन्द्र ,सुभम , मोंटी,बलराम, सुरेश, रामनिवास,नीरज, श्री भगवान रोहतास, दशरथ, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें