सड़क पर फिर उतरे जयहिंद, पंचायत ऑपरेटरों के समर्थन में किया बड़ा प्रदर्शन

SHARE:

बीजेपी-कांग्रेस प्रदेश कार्यालयों पर हज़ारों पंचायत ऑपरेटरों के साथ पहुँचें जयहिंद

रोहतक । जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद के रोहतक स्थित तंबू में शुक्रवार को नजारा कुछ और ही था । कारण था पंचायत ऑपरेटरों की हज़ारों की भीड़ का जयहिंद के तंबू में पहुँचना ।

 

जयहिंद अबकी बार प्रदेश के साढ़े सात हज़ार सीपीएलओ के साथ सड़क पर उतरे और बीजेपी के प्रदेश कार्यालय का कूच करने निकले । इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बीजेपी कार्यालय के सामने हज़ारों सीपीएलओ -एलसीएलओ धरने पर बैठ गये ।

 

नवीन जयहिंद पत्रकारों को बताया कि देश में ऐसी कौनसी नौकरी है जिसमे दो-दो पेपर देने के बाद छः हज़ार सैलरी मिलेगी। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आने वाले थे । लेकिन नहीं आये । हम सीपीएलओ कर्मियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के पास जाएँगे और अपनी माँगे सीधे उनके सामने रखेंगे । अगर बीजेपी ऑफिस पर कोई मीटिंग होगी तो पहले सीपीएलओ-एलसीएलओ कर्मचारियों की मुख्यमंत्री की होगी ।

 

जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के साढ़े सात हज़ार युवाओं को 1000 रुपये का फॉर्म और दो पेपर लेकर बतौर सीपीएलओ के पद पर नियुक्त किया था । लेकिन उन्हें सैलरी डीसी रेट से भी कही कम मात्र छः हज़ार रुपये मिल रही है । वो भी पिछले कुछ महीनों से अटकी पड़ी है । ऐसे में उनसे बंधुआ मज़दूरों की तरह काम करवाया जा रहा है । सरकार को कई बार माँग पत्र भी सौंप चुके है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई । ऐसे में उन्हें सिर्फ़ जयहिंद से ही एक मात्र उम्मीद नज़र आ रही है । क्योंकि वे संघर्ष के साथी है तो आज उनके साथ खड़े भी है ।

 

वही नवीन जयहिंद ने भी सरकार से अपील करते हुए कहा कि सीपीएलओ का हाल बेरोज़गारों से भी बुरा है । प्रदेश में साढ़े सात हज़ार सीपीएलओ आज काम कर रहे है लेकिन सैलरी के नाम पर सिर्फ़ खरीज मिल रही है । इतनी महंगाई के दौर में मात्र छः हज़ार रुपये में आने जाने का किराया तक पूरा नहीं हो । सरकार इनका मानसिक और आर्थिक शोषण कर रही है । जहां एक तरफ़ डीसी रेट भी 13000 रुपये है और बिना की पेपर के तनख़्वाह पाते है । वही सीपीएलओ दो पेपर देते है और एक हज़ार रुपये फॉर्म के देते है लेकिन सैलरी नाम मात्र । यूपीएससी के फॉर्म भी 100 रुपये में भरा जाता है । इन्हें तो फिर यूपीएससी से भी ऊपर की सैलरी मिलनी चाहिए ।

 

जयहिंद ने आगे कहा कि ये बेरोज़गार हमारे पास तब आये है जब इनकी समस्या का कही समाधान नहीं हुआ । हमारी सरकार अपील है कि इनकी माँगो को सुना जाये और मानी जाए । ताकि इनका शोषण ना हो । ये कहीं का नियम नहीं है कि आप कंप्यूटर जो एक स्किल है उसे दिहाड़ीदार मज़दूर से भी कम पैसे मिले । इतने में इनका गुजरा न हो परिवार को कैसे पालेंगे।

 

जयहिंद ने कहा कि जब तक माँगे नहीं मानी जायेंगी तब तक बीजेपी के ऑफिस के सामने से नहीं हटेंगे।

 

 

इसी में बॉक्स –

 

आचार संहिता लगने के बाद सीपीएलओ के साथ कांग्रेस कार्यालय में भी पहुँचे जयहिंद

 

शुक्रवार को अचानक लगी आचार संहिता लगने के बाद नवीन जयहिंद हज़ारो पंचायत ऑपरेटरों के साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का रुख़ किया।

 

जयहिंद ने कहा कि ये पंचायत ऑपरेटर प्रदेश में सीधे एक लाख वोट को निर्धारित करते है । आगामी एक अक्टूबर को चुनाव की घोषणा हो चुकी है । अब अगर वोट चाहिए तो इन्हें पक्का करो ।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें