रोहतक में भाजपा का जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन कल

SHARE:

केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगी संबोधित हरियाणा भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि केंद्रीय

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया 3 अगस्त को रोहतक में प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका करेंगे। जिला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रबुद्धजन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हो केन्द्रीय बजट 2024-25 की प्रमुख जानकारी से रूबरू होंगे। इस दौरान निमुबेन बांभणिया प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगी।

शमशेर सिंह खरक ने बताया कि शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय “मंगल कमल” में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन को राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया संबोधित करेंगी और विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने के लिए प्रबुद्ध लोगों से आग्रह करेंगी। यह सम्मेलन 11 बजे होगा। खरक ने बताया कि सम्मेलन के बाद राज्य मंत्री बांभणिया प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बजट पर चर्चा करेंगी।

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रबुद्धजन अपने कार्य क्षेत्रों में किसी न किसी विशिष्टता के कारण समाज और जनता में बड़ा महत्व रखते हैं।

खरक ने अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों को सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।

खरक ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। 10 वर्षों से भाजपा निरंतरता से लोगों की सेवा में तत्त्पर है, यही कारण है कि जनता भी भाजपा पर भरोसा करती है। आने वाले विधानसभा चुनाव को भाजपा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेगी और तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें