यदि रात को भी हमारे शरीर में स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो जाती है तो हम तुरंत किसी भी अस्पताल की इमरजेंसी में अपने इलाज करवाने के लिए पहुंच जाते हैं। जहां पर आसानी से शरीर की बाकी बीमारियों का इलाज तो हो जाता है लेकिन अधिकतर अस्पतालों में दांतों से संबंधित बीमारी की इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को सारी रात दर्द में काटने पड़ जाती थी ,ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज रोहतक द्वारा मरीजों के इस दर्द को समझते हुए 24 घंटे डेंटल इमरजेंसी व एक्स-रे सुविधा शुरू होने से प्रदेशवासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल का।
डॉ एच के अग्रवाल ने डेंटल कॉलेज में 24 घंटे चलने वाली आपातकालीन डेंटल सुविधा में एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाकर उसका शुभारंभ किया। कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल ने रिमोट का बटन दबाकर डेंटल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में आए मरीज का पहला डिजिटल एक्स-रे किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को दातों की समस्याओं के लिए तत्काल इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस एक्स-रे सुविधा के शुरू हो जाने से चिकित्सक तुरंत मरीज का एक्स-रे करके जांच पाएगा कि मरीज को दर्द किस वजह से है और उसका तुरंत प्रभाव से इलाज शुरू कर पाने में सक्षम होगा।
निदेशक डॉ एस के सिंघल ने कहा कि डेंटल के मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू करने पर वह प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी व उनकी टीम को बधाई देते हैं जो मरीजों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि यहां आने वाले मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। डॉ एस के सिंघल ने कहा कि इस आपातकाल के साथ एक्स-रे सुविधा भी शुरू होने से मरीजों को अपनी दातों की समस्याओं का जल्दी और सटीक निदान मिल सकेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल ने कहा कि पीजीआईडीएस में यह सुविधा शुरू करवाने के लिए वें कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के तहत, मरीजों को 24 घंटे एक्स-रे और दातों की इमरजेंसी इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। डॉ कुंदन मित्तल ने बताया कि दांत दर्द सबसे आम दंत आपात स्थितियों में से एक है, ऐसे में एक-रे की सुविधा भी उपलब्ध होने से रात को भी मरीज की आरसीटी तक भी शुरू की जा सकती है।
डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय तिवारी ने कहा, हमारा उद्देश्य मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस नई पहल से हम मरीजों को 24 घंटे दातों की इमरजेंसी इलाज और एक्स-रे सुविधा प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि
इस पहल के साथ, डेंटल कॉलेज मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉक्टर तिवारी ने कहा कि कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने प्रदेश की जनता को आज यह बहुत अच्छा तोहफा दिया है क्योंकि डेंटल की इमरजेंसी में एक्स-रे की सुविधा बहुत जरूरी होती है और ऐसे में अब मरीज को रात भर अपना इलाज करने के लिए दर्द नहीं सहना होगा। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि यदि मुंह से रक्तस्राव हो,यदि आपको कोई ऐसी चोट लगी है जिसमें आपका दांत टूट गया है, तो तुरंत आपातकालीन डेंटल क्लिनिक में संपर्क करें। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र, डॉ अंशुल, डॉ महेश, डॉक्टर हरनीत सहित कई चिकित्सक व डेंटल कॉलेज के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
रोहतक पीजीआई में अब 24 घंटे मरीज को इलाज के साथ मिलेगी एक्स-रे सुविधा : कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल
- Rohtak Ki Aawaz Newspaper
-
Post Views: 1,001
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
October 13, 2026
No Comments
रोहतक में पहली बार 200 ड्रोन से होगा रामलीला का मंचन: 20 अक्टूबर को सनातन फाउंडेशन कराएगा भव्य ‘सनातन दशहरा उत्सव’
October 12, 2026
No Comments
केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
October 11, 2026
No Comments
रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता
October 10, 2026
No Comments
रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”
October 6, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
October 13, 2026
6:30 pm
No Comments
रोहतक में पहली बार 200 ड्रोन से होगा रामलीला का मंचन: 20 अक्टूबर को सनातन फाउंडेशन कराएगा भव्य ‘सनातन दशहरा उत्सव’
October 12, 2026
4:09 pm
No Comments
केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
October 11, 2026
3:16 pm
No Comments
रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता
October 10, 2026
5:55 pm
No Comments
रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”
October 6, 2026
1:19 pm
No Comments
नए साल से हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम दोबारा शुरू करेगी जेजेपी – नैना चौटाला
October 4, 2026
8:03 pm
No Comments
बीमारी से डरकर न जिये उसे लड़कर हराएं – डॉ. संजय कुमार
October 4, 2026
4:29 pm
No Comments
दाद, खाज और पुरानी खुजली से पाएं मात्र 3 दिनों में राहत: असरदार व सुरक्षित समाधान
October 4, 2026
9:46 am
No Comments