शहर के झज्जर रोड पर स्थित सैनी धर्मशाला के पास वाली गली में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान पंकज (उम्र लगभग 26-27 वर्ष), सुपुत्र महावीर प्रसाद, निवासी राहड़ रोड, रोहतक के रूप में हुई है। पंकज पेशे से फ्लेक्स बोर्ड तैयार करने का कार्य करता था।
स्थानीय राहगीरों ने जब गली में युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है