भारत का संविधान पूरी दुनिया में श्रेष्ठ संविधान है :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
संविधान से ही हमें सभी अधिकार मिले : पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल
प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल ने गांव लाहली में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
रोहतक, 26 नवंबर। प्रदेश के सहकारिता, पर्यटन और कारागार मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमें एक अनुपम संविधान दिया है। भारतीय संविधान में जहां एक तरफ हमें मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्तव्यों का वर्णन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मंगलवार को गांव लाहली में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के अनावरण करने के उपरांत समारोह में उपस्थित जनसमूह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल ने की। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के बारे में जानना जरूरी है। इसी के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 से संविधान दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को इसी दिन भारतीय संविधान को स्वीकारा गया और उसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जो देश की आजादी के बाद देश की व्यवस्था को चलाने के लिए सबसे जरूरी था। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में हमारे अधिकारों के साथ-साथ में वे सभी चीजें अंगित की गई हैं, जो जीवन यापन करने के लिए सबसे जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारी आत्मा है। संविधान की बदौलत ही हमें समानता का अधिकार मिला, प्रत्येक नागरिक को समान रूप से अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार मिला, जो कि प्रजातंत्र के लिए सबसे जरूरी है। आज भारत देश विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, जो हमारे संविधान की बदौलत ही है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के बारे में जानना जरूरी है। विशेषकर युवाओं को यह मालूम होना चाहिए कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। देश की आजादी को अपने खून से सींचा। देश के हर नागरिक और विशेष कर युवाओं को संविधान के बारे में जागरूक करने को लेकर ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरा वर्ष संविधान के बारे में जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया है, जिसमें गांव स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समारोह में उपस्थित नागरिकों से संविधान को बारीकी से जानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां लागू कर रही है। नागरिकों के हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लिए सामाजिक समानता की अभिव्यक्ति है। संविधान की बदौलत ही हमारे अधिकार सुरक्षित हैं। संविधान ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि आज जिस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया, उसको पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमें संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माता समिति के अन्य सदस्यों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल सहित अन्य मेहमानों को गांव की सरपंच कश्मीरी कलसन और ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के जिला प्रभारी डॉ अशोक रंगा ने किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम भाली, एमसी सन्नी और रामनिवास ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, हल्का कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रही रेनू डाबला, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती, शंकरानन्द जी महाराज, कोऑपरेटिव सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष हरिश कौशिक, एनआरआई संजय ढाका, नीरज कुमार, बंसी विज, मुकेश अत्री, चुन्नीलाल, अमन भारद्वाज, मुकेश बेनीवाल, भगवत दयाल व मास्टर कृष्ण कुमार सहित आसपास गांवों से अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भारत का संविधान पूरी दुनिया में श्रेष्ठ संविधान है :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद
July 15, 2026
No Comments
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने रचा इतिहास: निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल
July 14, 2026
No Comments
इको फ्रेंडली होगी मोदी की रैली: मनीष ग्रोवर
July 13, 2026
No Comments
संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला
July 12, 2026
No Comments
चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी- हुड्डा
July 12, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद
July 15, 2026
4:33 pm
No Comments
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने रचा इतिहास: निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल
July 14, 2026
8:58 pm
No Comments
इको फ्रेंडली होगी मोदी की रैली: मनीष ग्रोवर
July 13, 2026
8:44 pm
No Comments
संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला
July 12, 2026
7:04 pm
No Comments
चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी- हुड्डा
July 12, 2026
5:37 pm
No Comments
समय पर ड्यूटी पर आए कर्मचारी और चिकित्सक – निदेशक डॉ एस के सिंघल
July 8, 2026
5:35 pm
No Comments
बाबू-बेटा ने हरियाणा में परिवारवाद, वंशवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया: डॉ. अर्चना गुप्ता
July 7, 2026
7:50 pm
No Comments
कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर रह गई : मनीष ग्रोवर
July 7, 2026
7:29 pm
No Comments