
कांग्रेस ने किसानों की बेशकीमती जमीनों को कोडियों के भाव खरीद कर उन्हें भूमिहीन बनाने का किया काम
गढ़ी सांपला किलोई से भाजपा उम्मीदवार ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील
रोहतक, 17 सितंबर! गढ़ी सांपला किलोई से भाजपा उम्मीदवार मंजू हुड्डा ने कहा कि हलके के लोगों में भाजपा की सरकार बनाने के प्रति गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के समय दस साल हलके के लोगों के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया गया, जबकि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के साथ हलके में अभूतपूर्व विकास करवाया है। आज हलके के लोग पूरी तरह से भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हलके के लोगों का प्यार व जनसमर्थन मिल रहा है, उससे साफ साबित है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में गढ़ी सांपला किलोई हलके का अहम रोल रहेगा। भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने मंगलवार को गांव मकडौली, घिलौड कला व घिलौड खुर्द में डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से जनसंवाद किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मंजू हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को आज भी हलके के लोग भूले नहीं है। किस तरस से कांग्रेस ने किसानों की बेशकीमती जमीनों को कोडियों के भाव खरीद कर किसानों को भूमिहीन बनाने का काम किया और फसल मुआवजे के नाम पर दो दो रूपये के चैक वितरित कर किसानों का अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान हित में अनेक योजनाएं लागू की, जिसके चलते आज प्रदेश का किसान पूरी तरह से खुशहाल है। मंजू हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने दस साल में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि हरियाणा सरकार की नीतियों को दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते देख कांग्रेस नेताओं ने झूठ का प्रचार प्रसार तेज कर दिया है, लेकिन हलके की जनता बहुत समझदार है और कांग्रेस के झूठी घोषणाओं में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा की सरकार बनते देख कांग्रेस ने झूठ का प्रचार किया तेज : मंजू हुड्डा
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद
July 15, 2026
No Comments
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने रचा इतिहास: निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल
July 14, 2026
No Comments
इको फ्रेंडली होगी मोदी की रैली: मनीष ग्रोवर
July 13, 2026
No Comments
संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला
July 12, 2026
No Comments
चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी- हुड्डा
July 12, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद
July 15, 2026
4:33 pm
No Comments
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने रचा इतिहास: निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल
July 14, 2026
8:58 pm
No Comments
इको फ्रेंडली होगी मोदी की रैली: मनीष ग्रोवर
July 13, 2026
8:44 pm
No Comments
संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला
July 12, 2026
7:04 pm
No Comments
चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी- हुड्डा
July 12, 2026
5:37 pm
No Comments
समय पर ड्यूटी पर आए कर्मचारी और चिकित्सक – निदेशक डॉ एस के सिंघल
July 8, 2026
5:35 pm
No Comments
बाबू-बेटा ने हरियाणा में परिवारवाद, वंशवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया: डॉ. अर्चना गुप्ता
July 7, 2026
7:50 pm
No Comments
कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर रह गई : मनीष ग्रोवर
July 7, 2026
7:29 pm
No Comments