भाजपा प्रत्याशी बोली, नहीं चलने देंगे कांग्रेस की गुंडागर्दी, इस बार गढ़ी सांपला किलोई में खिलेगा फूल
कांग्रेस शासन काल में नौकरियों की लगती थी बोली, भाजपा ने पारदर्शिता के साथ युवाओं को दी नौकरियां प्रत्येक चुनाव में गायब हो जाते है कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इस बार जनता दिखा देगी ताकत रोहतक, 22 सितंबर । गढ़ी सांपला किलोई हलके से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकत्र्ता मतदान के दिन बोगस पोलिंग करने की सोच भी ना ले, क्योकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस कार्यकत्र्ता गुंडागर्दी करते है और बोगस पोलिंग करने में माहिर है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं चलने देगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय सबको पता है कि खर्ची पर्ची का सिस्टम चलता था, लेकिन भाजपा ने सता में आते ही खर्ची पर्ची को बंद कर मैरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि दावा किया कि इस बार गढ़ी सांपला किलोई में कमल का फूल खिलेगा। रविवार को भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा हलके के गांवो में जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से जनसंवाद कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई में पिछले करीब बीस साल से लोगों को चौधर के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। दस साल कांग्रेस के समय पर पूर्व सीएम हुड्डा ने हलके के साथ भेदभाव किया है। यहां तक कि एक परिवार में तो खर्ची पर्ची के चलते नौकरियां दी, जबकि शिक्षित युवाओं की अनदेखी की गई और अब एक बार फिर से कांग्रेस के प्रत्याशी जगह जगह प्रचार कर रहे है कि सरकार बनने पर खर्ची पर्ची के साथ नौकरियां देगे। यहां तक कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने तो कहा है कि अपने रिश्तेदारो व अपना घर भरेगे और उसके बाद जनता की भी सुध लेगे, जिससे साफ है कि कांग्रेस पहले से ही भ्रष्टाचार को लेकर योजनाएं बनाने लगी है, लेकिन कांग्रेस के यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होगे। उन्होंने कहा कि सपने लेने से कुछ नहीं होता विकास कार्यो के लिए काम करना पड़ता है और भाजपा ने दस साल में यह करके भी दिखाया है। मंजू हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
बोगस पोलिंग की न सोचे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट: मंजू हुड्डा
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद
July 15, 2026
No Comments
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने रचा इतिहास: निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल
July 14, 2026
No Comments
इको फ्रेंडली होगी मोदी की रैली: मनीष ग्रोवर
July 13, 2026
No Comments
संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला
July 12, 2026
No Comments
चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी- हुड्डा
July 12, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
सुपवा में 123वीं जयंती पर दादा लख्मी को किया याद
July 15, 2026
4:33 pm
No Comments
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पीजीआईएमएस ने रचा इतिहास: निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल
July 14, 2026
8:58 pm
No Comments
इको फ्रेंडली होगी मोदी की रैली: मनीष ग्रोवर
July 13, 2026
8:44 pm
No Comments
संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला
July 12, 2026
7:04 pm
No Comments
चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी- हुड्डा
July 12, 2026
5:37 pm
No Comments
समय पर ड्यूटी पर आए कर्मचारी और चिकित्सक – निदेशक डॉ एस के सिंघल
July 8, 2026
5:35 pm
No Comments
बाबू-बेटा ने हरियाणा में परिवारवाद, वंशवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया: डॉ. अर्चना गुप्ता
July 7, 2026
7:50 pm
No Comments
कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर रह गई : मनीष ग्रोवर
July 7, 2026
7:29 pm
No Comments