मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने शहर स्थित एचजीएस मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ मिलकर जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन सेवाओं का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के जॉइंट रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. ईश्वर बोहरा की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. ईश्वर बोहरा अब हर महीने के अंतिम शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एचजीएस मेमोरियल हॉस्पिटल, रोहतक में प्राथमिक परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत का उद्देश्य रोहतक और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके निकटतम स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
ओपीडी लॉन्च के दौरान, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के जॉइंट रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. ईश्वर बोहरा ने कहा, “ऑर्थोपेडिक समस्याएं, विशेष रूप से जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें, अक्सर तब तक नज़रअंदाज़ की जाती हैं जब तक वे गंभीर रूप नहीं ले लेतीं और व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों में बाधा डालने लगती हैं। जोड़ दर्द, अकड़न, सूजन, गतिशीलता में कमी, अस्थिरता या चोटों/दुर्घटनाओं से हुई गठिया जैसी स्थितियों को समय रहते उपचार की आवश्यकता होती है। आजकल युवा लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठकर गतिहीन जीवनशैली अपना रहे हैं, जिससे जोड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यदि समय पर लक्षणों की पहचान की जाए तो इलाज जल्दी हो सकता है और जटिलताओं से बचा जा सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “आज के आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से मरीज़ों की रिकवरी तेज़ होती है, अस्पताल में रहने का समय कम होता है और संतुष्टि का स्तर अधिक होता है। रोबोटिक सर्जरी ने ऑर्थोपेडिक और जॉइंट सर्जरी की दुनिया में क्रांति ला दी है – यह सर्जरी को अत्यधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी बनाता है। थ्री-डी मॉडल की सहायता से सर्जरी की सटीक योजना बनती है और रियल-टाइम इमेजिंग व सेंसर्स के ज़रिये जोड़ का सटीक मिलान होता है, जिससे दर्द, कटाव और टिशूज़ को नुकसान कम होता है। यह अत्याधुनिक तरीका न केवल जोड़ों की कार्यक्षमता बहाल करता है बल्कि मरीज़ की रिकवरी को भी तेज़ करता है। इस ओपीडी सेवा के माध्यम से हमारा उद्देश्य रोहतक और आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।”
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मरीज-केंद्रित सेवा, अत्याधुनिक तकनीक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए समर्पित है।
बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने रोहतक के एचजीएस मेमोरियल हॉस्पिटल में विशेष जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी सेवाएं शुरू की
- Rohtak Ki Aawaz Newspaper
-
Post Views: 430
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
October 13, 2026
No Comments
रोहतक में पहली बार 200 ड्रोन से होगा रामलीला का मंचन: 20 अक्टूबर को सनातन फाउंडेशन कराएगा भव्य ‘सनातन दशहरा उत्सव’
October 12, 2026
No Comments
केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
October 11, 2026
No Comments
रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता
October 10, 2026
No Comments
रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”
October 6, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
रोहतक के पीजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
October 13, 2026
6:30 pm
No Comments
रोहतक में पहली बार 200 ड्रोन से होगा रामलीला का मंचन: 20 अक्टूबर को सनातन फाउंडेशन कराएगा भव्य ‘सनातन दशहरा उत्सव’
October 12, 2026
4:09 pm
No Comments
केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
October 11, 2026
3:16 pm
No Comments
रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने गरजीं डॉ. अर्चना गुप्ता
October 10, 2026
5:55 pm
No Comments
रोहतक में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन – “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च”
October 6, 2026
1:19 pm
No Comments
नए साल से हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम दोबारा शुरू करेगी जेजेपी – नैना चौटाला
October 4, 2026
8:03 pm
No Comments
बीमारी से डरकर न जिये उसे लड़कर हराएं – डॉ. संजय कुमार
October 4, 2026
4:29 pm
No Comments
दाद, खाज और पुरानी खुजली से पाएं मात्र 3 दिनों में राहत: असरदार व सुरक्षित समाधान
October 4, 2026
9:46 am
No Comments