​जिला परिषद रोहतक: उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए 14 अक्टूबर को होगी बैठक

SHARE:

10 जिला परिषद सदस्यों ने बैठक बुलाने के लिए प्रस्तुत किया था अनुरोध

डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे होगी बैठक

 जिला परिषद, रोहतक के उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए जिला परिषद की बैठक 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त सतबीर सिंह द्वारा बैठक का नोटिस जारी किया गया है।

 नोटिस के अनुसार, जिला परिषद रोहतक के 10 सदस्यों द्वारा सदन की बैठक बुलाने के लिए अनुरोध प्रस्तुत किया गया था, जिसमें जिला परिषद के उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया गया। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 तथा हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 के नियम 10 के तहत बैठक बुलाने का प्रावधान है।

 इसी के तहत जिला परिषद रोहतक के सदन की बैठक 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन के प्रथम तल पर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला परिषद के उपाध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा जारी नोटिस में संबंधित सदस्यों को निर्धारित समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें