कलानौर: नेशनल हाईवे 152-डी पर खैरड़ी मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों में सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, हादसे को अंजाम देकर फरार हुए वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।