संत कबीर दास के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें – दुष्यंत चौटाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जेजेपी ने रोहतक में मनाई संत शिरोमणि कबीर दास की 629वीं जयंती


हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि संत कबीर दास महान कवि और समाज सुधारक थे और उन्होंने समाज को जोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास द्वारा दिए गए सद्भावना एवं एकता संदेश की बेहद जरूरत है और सभी को उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संत कबीर ने निरंतर लोगों को अंधविश्वास, पाखंड, भेदभाव और झगड़ों से दूर रहने के लिए कहा था और उन्हें भक्ति और नैतिकता का ऐसा मार्ग दिखाया जो सभी मजहबों के लोगों के लिए खुला है और जिस पर वे सभी साथ-साथ चल सकते है। रविवार को दुष्यंत चौटाला रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित संत कबीर दास जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘जहां देवालय वहां पुस्तकालय’ मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए जेजेपी ने गांवों में लगभग 1500 डिजीटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया था और अब निरंतर प्रत्येक गांवों के मंदिरों, चौपालों आदि में स्थान अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का हमारा प्रयास जारी है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महान संत, विचारक एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि कबीरदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रोहतक जिला प्रभारी हरज्ञान मौखरा एवं जिलाध्यक्ष रोहतक डॉ संदीप हुड्डा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लतानी, का रोहतक जिले में पहुंचने पर स्वागत किया।

 

जेजेपी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रमेश खटक ने संत कबीरदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प का आह्वाहन किया। उन्होंने सभी का प्रोग्राम में पहुंचने और कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद किया।

एससी प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र भागीराम ने कहा कि संत कबीरदास के विचारों को मानने वाले लोग पूरे भारत में फैले है। उन्होंने कहा कि उनके अनुयायी उन्हें एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूजते हैं और उनके द्वारा कहे गए दोहे आज भी लोगों को सही जीवन जीने की राह दिखाते हैं।

जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लतानी ने कबीरदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, मानवता, समानता और सत्य के संदेशों को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनमें जननायक ताऊ देवीलाल की छवि साफ दिखाई देती है।

इसके उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे पर आएंगे तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनसे सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के विषय पर जरूर बात करनी चाहिए और केंद्र सरकार से हरियाणा का हक मांगना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच हुए यमुना जल बंटवारे के समझौते पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इस एमओयू के बारे में हरियाणा की जनता को पूरी तरह अंधेरे में रखा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अब तक यमुना पर बनने वाले तीन बांध किशाऊ, लखवार और रेणुकाजी परियोजना पर भी कोई काम नहीं किया है इसलिए प्रधानमंत्री को हरियाणा दौरे के दौरान इन बांधों के निर्माण के लिए बजट की घोषणा करनी चाहिए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने देश के बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कच्चे तेल के दाम बढ़ने के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भी देश के लोगों पर आर्थिक बोझ कम नहीं किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट के चलते गाड़ियों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत एथेनॉल मिलावट पर रोक लगानी चाहिए क्योंकि इससे बड़ी संख्या में कार और बाइक का इस्तेमाल करने वाले लोग आज परेशान है। दुष्यंत चौटाला ने आगे ये भी कहा कि दूसरी ओर सरकार की विदेश नीति की विफलता के चलते किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने रोहतक और झज्जर जिले के बीएलए-2 के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की और जेजेपी के बूथ लेवल एजेंटों को हर बूथ, हर घर, हर वोटर तक पहुंचने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जेजेपी एससी सेल के जिला अध्यक्ष महेंद्र सुड़ाना ने कहा कि संत कबीर दास ने अपने पूरे जीवन में समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अनेक दोहे और कविताओं की रचना की, जिससे समाज को नई दिशा मिली।

जिला प्रभारी हरज्ञान मौखरा ने कहा कि संत शिरोमणी कबीरदास भक्तिकाल के प्रमुख कवि थे। कबीरदास जी न सिर्फ एक संत थे बल्कि वे एक विचारक और समाज सुधारक भी थे। जिलाध्यक्ष डॉ संदीप हुड्डा ने कहा कि कबीरदास जी हिंदी साहित्य के ऐसे कवि थे, जिन्होंने समाज में फैले आडंबरों को अपनी लेखनी के जरिए उस पर कुठाराघात किया था। संत कबीरदास जी ने आजीवन समाज में फैली बुराइयों और अंधविश्वास की निंदा करते रहे। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की कई सीख दी हैं। आज भी लोग इनके दोहे गुनगुनाते हैं।

जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा ने बताया कि निम्नलिखित हरज्ञान मोखरा, डॉ संदीप हुड्डा, रविंद्र सांगवान, सुरेंद्र भागीरथ, रमेश खटक, रजनी मलिक, किरण पूनिया, मीना मकड़ौली, राकेश जाखड़, प्रवीण लांबा, कृष्ण घणघस, राजेश गुलियां, प्रवेश कंसाला, मिंटी ठेकेदार, नसीब भारती, राजीव दलाल, महेंद्र सुडाना, हरिकिशन खटक, जगदीश धानक, रामबिलास बनियानी, जगमाल रामफल हांसी, भीम जलाला, संदीप इंदौरा, बालकिशन धानक, सुरेश नागर, मास्टर जय नारायण, सुरेंद्र प्रधान, महेंद्र खन्ना, हंसराज टिकली, फूल कुमार, लक्की चौधरी, सरिता मोर, सुखबीर आर्य, ओम प्रकाश निनानिया, लक्की खूंखार, प्रशांत खटक, राममेहर शास्त्री, मनोज खटक, मन्नू दादा, सुमित समचाना, जगदीश खासा, रोहताश, कालीचरण निगाना, जगमोहन, सुनील, मोहन, प्रदीप, बलजीत आदि अनेक कार्यकर्ता मोजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें