1 लाख 96 हजार रुपए चोरी की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रोहतक पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 19.05.2025 को बोहर निवासी रोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोहित ने बिल्डिंग मैटिरियल का ऑफिस कर रखा है। दिनांक 19.05.2025 को रोहित अपने ऑफिस को खुला छोडकर किसी काम से अपने गांव बोहर की तरफ चला गया। वापिस आकर देखा तो ऑफिस मे रखी अलमारी खुली हुई मिली व अलमारी से करीब 1 लाख 96 हजार रुपये नही मिले।

मामले की जांच स.उप.नि. सतीश द्वारा अमल मे लाई गई। ऑफिस मे लगे सीसीटीवी कैमरो मे वारदात कैद हो गयी। दौरान जांच सीसीटीवी फुटेज से आरोपियो की पहचान की गई। दिनांक 21.05.2025 को आरोपी अमित उर्फ टुंडा पुत्र जयभगवान व अंकित पुत्र महावीर निवासीगण कंसाला को गिरफ्तार किया गया है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें