
रोहतक डिपो से हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने बस स्टैंड से इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को धर्मशाला और कांगड़ा घाटी की यात्रा के लिए सीधी व सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग थी। सरकार जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार अंतरराज्यीय रूटों का विस्तार कर रही है, जिससे यात्रा सुलभ और समय की बचत होगी।
प्रमुख उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
मनीष कुमार ग्रोवर (पूर्व मंत्री, हरियाणा)
सतीश नांदल (वरिष्ठ भाजपा नेता)
खुशराम हुड्डा (चेयरमैन, रोहतक ब्लॉक समिति)
परिवहन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता