विचारधारा नहीं बदली, अंतिम सांस तक भाजपा का सिपाही बनकर रहूंगा : मनीष कुमार ग्रोवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन्मदिन पर बच्चों को भोजन, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, लंगर सेवा, रक्तदान शिविर और मजदूरों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने बुधवार को अपना जन्मदिन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन के प्रति समर्पण के साथ मनाया। पूरे दिन चले करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किए, लोगों का आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिढा, विधायक विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित अनेक मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

लोगों को संबोधित करते हुए श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (पूर्व में जनसंघ) की विचारधारा के साथ की थी और आज भी उसी विचारधारा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई राजनीतिक दल नहीं बदला और संगठन की बदौलत ही उन्हें कार्यकर्ता से लेकर मंत्री बनने तक का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझे हमेशा परिवार की तरह अपनाया है। मैंने संगठन की संस्कृति में रहकर राजनीति सीखी है और जीवन की अंतिम सांस तक भारतीय जनता पार्टी का सिपाही बनकर ही कार्य करता रहूंगा। जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले, उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत चौधरी लखीराम अनाथालय गोहाना रोड में बच्चों को भोजन करवाने से की। इसके बाद वार्ड नंबर-5 स्थित अंबेडकर पार्क में पौधारोपण, गोहाना अड्डा पर स्वच्छता अभियान चलाने, महिला सफाई कर्मचारियों से आशीर्वाद लेने, पीजीआईएमएस में सती साईं दास सेवा दल के सहयोग से लंगर सेवा करने, ओल्ड आईटीआई में रक्तदाताओं, नई अनाज मंडी में दुकानदार और मजदूरों के साथ केक काटने, किला रोड, शौरी मार्केट के अलावा अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की।

वहीं दिल्ली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शहरवासियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केक काटा गया तथा सभी आगंतुकों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। रोहतक नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि, चैयरमेन अशोक चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों, पार्षदों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

और पढ़ें